मौसम पूर्वानुमान :नवंबर - 2022 (वैदिक)

                                मौसम पूर्वानुमान :नवंबर  - 2022 (वैदिक)

नवंबर  महीने का संक्षिप्त मौसम पूर्वानुमान :
नवंबर के महीने में आँधी तूफानों की अधिकता रहेगी विशेष कर चक्रवाती तूफानों से काफी जनधन हानि की संभावना है | इस प्रकार का वायु प्रकोप वैसे तो पूरे महीने में ही रहेगा !उसमें भी 7 से 11 नवंबर के बीच में इस प्रकार की आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं | 22 से 25 नवंबर इस प्रकार की दुर्घटनाओं से विशेष अधिक पीड़ा प्रद रहेगा |इस समय वायु  प्रदूषण भी काफी अधिक बढ़ा हुआ  रहेगा | इस वर्ष का नवंबर महीना विशेष हिंसा प्रधान रहेगा |  पिछले कुछ दशकों की अपेक्षा इस वर्ष के नवंबर महीने में ऐसे उपद्रव विशेष अधिक घटित होंगे |इसके साथ साथ भूकंप बज्रपात आदि प्राकृतिक उपद्रव इस महीने में  काफी अधिक घटित होंगे !इस महीने में जहाँ कुछ क्षेत्रों में वर्षा बिल्कुल नहीं होगी तो कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ जैसे दृश्य देखे जा सकेंगे | वायु प्रदूषण बढ़ा रहेगा !1 से 10 नवंबर तक मेघालय मणिपुर मिजोरम नागालैंड असम आदि प्रांतों में वर्षा होने की संभावना बहुत कम है जबकि इन्हीं  प्रांतों में 11 से 24 नवंबर तक वर्षा का वातावरण अक्सर बना रह सकता है |25  से 30 नवंबर तक वर्षा होने की संभावना बहुत कम है |  
अब विस्तार से -
1 नवंबर  को विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में अधिक बादलों के साथ वर्षा भी होगी | विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में सामान्य वर्षा हो सकती है |
2और 3 नवंबर  को उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड असम मेघालय मणिपुर सिक्किम आदि प्रदेशों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है जो कृषिकार्यों के लिए हितकर रहेगी |  जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में भी सामान्य वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है |इन दिनों में तापमान एवं वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम रहेगी |
4 और 5 नवंबर  को कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति रहेगी ! कुछ स्थानों पर  अत्यंत अल्प वर्षा हो सकती है |उसके अतिरिक्त अधिकाँश आसमान साफ रहेगा |
6 नवंबर  को तापमान कुछ बढ़ेगा  |आग लग जाने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इस दिन वर्षा होने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा कम है |तेज हवाएँ चल सकती हैं |
7 और 8 नवंबर  को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं|!पश्चिम बंगाल झारखंड,छत्तीसगढ़,उड़ीसा तेलंगाना आंध्रप्रदेश,तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती  है |  समुद्री तटों के कुछ देशों प्रदेशों में  तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा भी हो सकती है |
 9  और 10 नवंबर  को उड़ीसा,गुजरात, महाराष्ट्र ,आंध्रप्रदेश, तमलनाडु,केरल, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ अधिक  वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में समुद्री भागों में  कुछ बड़े चक्रवातों का निर्माण हो सकता है | हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि प्रदेशों के आकाश में कहीं कहीं भूरे रंग के जल हीन  बादल दिखाई पड़ेंगे,इन दिनों में  वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ सकता है |इन दिनों में लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
 11नवंबर  को वायु की गति कुछ कम होगी ,अन्य समय की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ा रहेगा| वायु प्रदूषण कम होना प्रारंभ होगा | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कमजोर होगी|पूर्वोत्तर प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति बढ़ती देखी  जा सकती है |कहीं कहीं मध्यम वर्षा की संभावना है | 12नवंबर  को वायु की गति कुछ कम होगी ,वातावरण में नमी की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |  वायु प्रदूषण शीर्षस्तर पर होगा | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना शांत होगी | पूर्वोत्तर प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति बढ़ती देखी  जा सकती है |कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है |
13और14नवंबर  को भूरे रंग के बादलों की अधिकता  के साथ हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है |हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक रहेगी|  वायु प्रदूषण के वेग में कुछ कमी होनी प्रारंभ होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |
 15और 16नवंबर  को पृथ्वी के अधिकाँश भागों में गंभीरगर्जना के साथ सामान्य वर्षा हो सकती है जिससे विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों कृषि कार्यों में क़ाफी मदद मिलेगी |
17और18नवंबर  को अधिकाँश देशोंप्रदेशों के आकाश में धुंध की अधिकता रहेगी | हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में सामान्य वर्षा हो सकती है |हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से हवाओं में नमी की मात्रा अधिक रहेगी|
19और 20 नवंबर  को अधिकाँश स्थानों पर बादलों की उपस्थिति दिखाई देगी |कुछ स्थानों पर  अल्प वर्षा हो सकती है ! तापमान कुछ घटेगा | वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से कुछ अधिक रहेगा |
 21नवंबर  को कहीं कहीं अल्प मात्रा में बादलों की उपस्थिति देखने को मिलेगी !कुछ क्षेत्रों में रात्रि में वर्षा होने की संभावना है| , अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ जाएगा! वायु मंडल मेंअग्नि तत्व की अधिकता रहेगी जिससे कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
22नवंबर  को समुद्री हवाएँ तेज चलेंगी | कुछ स्थानोंपर आँधी तूफ़ान जैसे उपद्रव घटित हो सकते हैं | दक्षिण पूर्वी भारत में वर्षा के साथ साथ आँधी तूफानों की घटनाएँ भी घटित होने की संभावना है |परिवारों में अकारण तनाव बढ़ना प्रारंभ होगा | समाज में आंदोलन तनाव जैसी घटनाऍं   घटित होते देखी जाएँगी |
23 नवंबर को आकाश में वायुप्रदूषण का स्तर पहले की अधिक अपेक्षा बढ़ जाएगा | पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में  अचानक तनाव बढ़ना प्रारंभ हो सकता है |शुगर रोगियों को विशेष  सावधान रहना चाहिए इस दिन शुगर की मात्रा अपेक्षा कृत अधिक हो सकती है|इन दिनों में समाज में भी तनाव का वातावरण विशेष हिंसक हो सकता है ,इस दिन वर्षा की विशेष संभावना है | दक्षिण पूर्वी समुद्री किनारों पर स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि अधिक वर्षा एवं बज्रपात होने की संभावना है |इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |विशेषकर दक्षिण पश्चिमी भारत में मौसम का प्रकोप अधिक दिखाई देगा |
 24 और 25 नवंबर  को  दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत के वातावरण में वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | बीते कुछ दशकों में वायु प्रदूषण इतना अधिक न बढ़ा हो जितना इस समय बढ़ा रहेगा | इन दिनों में नदियों का जल अधिक प्रदूषित हो जाएगा |दिल्ली में  जमुना जल अधिक प्रदूषित दिखाई पड़ेगा |  लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में  अचानक तनाव बढ़ना प्रारंभ हो सकता है |शुगर रोगियों को विशेष  सावधान रहना चाहिए इन दिनों में  शुगर की मात्रा अपेक्षा कृत अधिक हो सकती है| समाज में तनाव का वातावरण कहीं कहीं विशेष हिंसक हो सकता है ,अधिकाँश आकाशमण्डल में भूरे रंग के बादलों का जमावड़ा रहेगा केवल समुद्र के किनारे स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि अधिक वर्षा एवं बज्रपात होने की संभावना है |इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |
 26 नवंबर  को अनेकों देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति रह सकती है फिर भी धूप रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा! वायु मंडल में ज्वलन शीलता  की मात्रा अचानक बढ़ जाने के कारण इस दिन कहीं कहीं आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी |  वायु मंडल में प्रदूषण बढ़ा हुआ अभी रहेगा | नदियों तालाबों के जलों में  प्रदूषण की मात्रा बनी रहेगी |
 27 नवंबर  को पश्चिम की ओर से आने वाली गरम हवाओं की गति धीमी होगी एवं हिमालयी हवाओं का वेग बढ़ने से वातावरण में न केवल नमी की मात्रा बढ़ेगी अपितु कुछ देशों प्रदेशों में बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | वायु मंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा |नदियों तालाबों के जल स्वतः स्वच्छ होने लगेंगे| कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है |
 28 और 29 नवंबर  को विश्व के अनेकों  देशों प्रदेशों में अधिक बादलों के साथ साथ वर्षा होते देखी  जा सकती है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा की संभावना अधिक है |पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ बारी हो सकती है | 
 30 नवंबर  को उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड असम मेघालय मणिपुर सिक्किम आदि प्रदेशों में काफी अधिक वर्षा होने की संभावना है जिससे कई देश प्रदेश आदि वर्षा से प्रभावित होंगे| जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में भी वर्षा हो सकती है |इन दिनों में तापमान एवं वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम रहेगी |
आँधी तूफ़ान :नवंबर  के संपूर्ण महीने में तेज तूफानों की घटनाएँ बहुत अधिक घटित होंगी ,उसमें भी 7 से 11 नवंबर के बीच में इस प्रकार की आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं | 22 से 25 नवंबर इस प्रकार की दुर्घटनाओं से विशेष अधिक पीड़ा प्रद रहेगा | इन तारीखों में समुद्र में विशेष हलचल रहेगी | इस समय वायु संबंधी उपद्रव अधिक घटित होते दिखाई पड़ेंगे |इन दिनों में कुछ देशों प्रदेशों में हिंसक तूफानों एवं समुद्र तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातों बज्रपातों  की घटनाएँ घटित होते अधिक देखी जा सकती हैं |विश्व के दक्षिणी भाग में तेज तूफानों की घटनाएँ अधिक घटित होते देखी जा सकती हैं |
तनाव का समय :19,20,21,22,23,24 नवंबर  को लोगों के मन में अकारण तनाव बढ़ सकता है | ऐसे समय में विभिन्न वर्गों समुदायों सम्प्रदायों एवं कुछ देशों के बीच में आपसी तनाव विशेष अधिक बढ़ सकता है | ऐसे समय में जिन्हें पहले से कोई तनाव चला आ रहा होगा उन्हें इस समय में अधिक परेशानी होगी | जिनके साथ ऐसा नहीं है इस समय में बेचैनी उनकी भी बढ़ेगी किंतु उन्हें अधिक परेशानी का अनुभव नहीं होगा |इन दिनों में लोगों को आतंरिक एवं बाह्य तनाव का सामना अधिक करना पड़ सकता है |
उत्पात का समय :
 5 से 10  नवंबर  के बीच एवं 20 से 25  नवंबर  के बीच आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |समय के दुष्प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बम विस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय की अपेक्षा अधिक रहती है |यहाँ तक कि सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा इन दिनों में अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों, देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए !
विशेष बात :मैं विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि प्रकृति के स्वभाव के आधार पर मौसम के विज्ञान को समझने में मौसम वैज्ञानिकों को अभी भी हजारों वर्ष लग सकते हैं क्योंकि अभी तक मौसम का कोई ऐसा विज्ञान ही नहीं है जिसके द्वारा मौसम को समझना इसके विषय में अनुमान पूर्वानुमान आदि लगाना संभव हो |

No comments:

Post a Comment