मौसम पूर्वानुमान : मार्च - 2023 (वैदिक)

        मौसम पूर्वानुमान : मार्च - 2023 (वैदिक)

     संक्षिप्त :मार्च के महीने में वातावरण कुछ ऐसा बन रहा है कि जहाँ एक ओर वर्षा होने की घटनाएँ अक्सर देखने को मिलेंगी ,वहीं आग लगने की घटनाएँ भी काफी अधिक घटित होंगी | तापमान काफी अधिक बढ़ जाएगा ,संभव है कि अन्य वर्षों में ऐसा कम ही देखने को मिलता  हो | 16 से 28 मार्च तक ऐसी संभावनाएँ काफी अधिक बनती देखी जाएँगी |अचानक हुमस बढ़ जाने से प्राकृतिक संक्रमण बढ़ सकता है जिससे रोगों के पैदा होने का वातावरण बनेगा |

1और 2 मार्च  को वायु प्रदूषण कम होना शुरू होगा | वातावरण में नमी की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी | उन्माद की भावना शांत होनी शुरू होगी |कुछ स्थानों परबादलों की आवाजाही देखी जा सकती है | कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना भी है |

नोट :3-14 मार्च के बीच उत्तर पश्चिमी देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा की संभावनाएँ बनी रहेंगी |

3 और 4 मार्च  को पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं बर्फबारी हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना है |
5 मार्च  को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में वर्षा हो सकती है |इससे तापमान कुछ कम होगा |सामाजिक तनाव घटेगा | राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए |  रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |
6और 7 मार्च  को कुछ स्थानों पर सामान्य बादल देखे जा सकते हैं वर्षा की संभावना बहुत कम स्थानों पर  है | जिससे  समुद्री क्षेत्रों के वायु समूहों में हलचल पैदा होगी |
8और 9 मार्च  को बादलों की उपस्थिति रह सकती है|कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है!सामान्य रूप से जहाँ वर्षा नहीं होगी वहाँ  तापमान बढ़ने से हुमस अधिक होगी | वायु प्रदूषण का स्तर लगभग सामान्य रहेगा |
10 मार्च  को प्रातःकाल से ही तेज धूप निकलने की संभावना है | कुछ स्थानों पर अल्प वर्षा की संभावना है | वायु मंडल में ज्वलनशीलता बढ़ने से थोड़ी भी लापरवाही भयावह हो सकती है |अत्यंत सामान्य कारणों से भी आग लगने की  घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं
11 मार्च को समुद्री जल आंदोलित होंगे !पृथ्वी विभिन्न प्रकार की गैसों का तेजी से बिसर्जन करेगी जिससे समुद्री जल आंदोलित हो सकते हैं |आकाशीय वातावरण विक्षुब्ध होगा | ऐसी अनपेक्षित गैसों के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |हवाओं की गति बढ़ेगी | हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि प्रदेशों के आकाश में कहीं कहीं भूरे रंग के जल हीन  बादलों की मात्रा देखने को मिल सकती है |
12 और 13 मार्च  को समुद्री क्षेत्रों में पृथ्वी के गर्भ से निकली हवाओं के वेग से कुछ स्थानों पर चक्रवातों का निर्माण हो सकता है | देश के दक्षिण पूर्वी समुद्री किनारों पर स्थित देशों प्रदेशों में आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | कुछ स्थानों पर वर्षा ओलावृष्टि  एवं बज्रपात होने की संभावना है |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी | छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा |  समाज में वैमनस्य फैलाने के राजनैतिक प्रयास होंगे |
14 मार्च  को  वातावरण में वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | नदियों तालाबों का जल  प्राकृतिक प्रदूषण से प्रदूषित होगा | लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में  अचानक तनाव बढ़ना प्रारंभ हो सकता है| शुगर रोगियों को विशेष  सावधान रहना चाहिए इन दिनों में  शुगर की मात्रा अपेक्षा कृत अधिक हो सकती है| समाज में तनाव का वातावरण कहीं कहीं विशेष हिंसक हो सकता है |आँधी तूफ़ान ओलावृष्टि एवं बज्रपात जैसे उपद्रव घटित हो सकते हैं | इन दिनों में चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |
 15 मार्च  को धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! वायुमंडल में ज्वलनशीलता  की मात्रा अचानक बढ़ जाने के कारण इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से उष्ण होकर स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |
 16 मार्च  को हवाओं का वेग बढ़ने से तापमान नियंत्रित होना प्रारंभ होगा | कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होने लगेंगे| कहीं कहीं वर्षा हो सकती है |
 17 और 18  मार्च  को वर्षा होने की संभावना अधिक है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |
 19 मार्च  को उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड असम मेघालय मणिपुर सिक्किम आदि प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल आदि में भी वर्षा हो सकती है |इन दिनों में तापमान एवं वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम रहेगी |पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की विशेष संभावना है |
20 और 21मार्च  को कुछ जगहों पर बादलों की उपस्थिति रह  सकती है ! तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा |कहीं कहीं  सामान्य वर्षा हो सकती है|हवाओं की गति अधिक होगी | समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
 22 और 23 मार्च को धूप तेज होगी इसलिए तापमान कुछ बढ़ेगा !गर्मी की मात्रा बढ़ेगी |आग लग जाने की दुर्घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |    हवाओं का वेग कुछ बढ़ेगा !
24 और 25 मार्च  को समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! कुछ क्षेत्रों में आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं|पश्चिम बंगाल झारखंड,छत्तीसगढ़,उड़ीसा तेलंगाना आंध्रप्रदेश,तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है | इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |
 26 और 27 मार्च  को उड़ीसा,गुजरात, महाराष्ट्र ,आंध्रप्रदेश, तमलनाडु,केरल, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ अधिक  वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में समुद्री भागों में  कुछ बड़े चक्रवातों का निर्माण हो सकता है |,इन दिनों में  वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ सकता है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
 28 मार्च  को धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! वायुमंडल में ज्वलनशीलता  की मात्रा अचानक बढ़ जाने के कारण इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | हवा की गति अधिक रहेगी | तेज हवाएँ चलेंगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से उष्ण होकर स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |
29 और 30 मार्च  को  हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |
 31 मार्च  को हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |

उत्पात का समय :

11 से 14 मार्च के बीच ,तथा 23से 27 मार्च के बीच आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |इन दिनों में तेज तूफ़ान चक्रवात आदि का निर्माण हो सकता है | समय के दुष्प्रभाव से अकारण वाहनों का टकरा जाना,बसों का खाई में गिरजाना,दंगा फैलना,सरकारों एवं शासन के बिरुद्ध आंदोलन, देशों की  सीमाओं पर संघर्ष गोलीबारी तथा बम विस्फोट आदि हिंसक आतंकवादी घटनाओं के घटित होने की संभावना इस समय में अन्य समय की अपेक्षा अधिक रहती है |यहाँ तक कि सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |10 से 15 मार्च के बीच लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों तथा देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए !





19 comments:

  1. 12 March 2023,पूर्वी भारत के 3 राज्यों में होगी बारिश, आएगा आंधी-तूफान, IMD का अलर्ट..https://hindi.news18.com/news/nation/weather-update-imd-issues-rainfall-alert-over-eastern-indian-states-5519425.html

    ReplyDelete
  2. 13 March 2023:अफ्रीकी देश मलावी में तूफान फ्रेडी का कहर, 40 से ज्यादा लोगों की मौत !
    मलावी इस समय मौसम की मार से जूझ रहा है. यहां भीषण तूफान के कारण लोगों का भारी परविश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार फ्रेडी दक्षिणी गोलार्ध में अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है और यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात हो सकता है. see...https://www.aajtak.in/world/story/deaths-from-storm-freddy-rise-to-at-least-40-in-malawi-ntc-1653814-2023-03-13

    ReplyDelete
  3. 14 March 2023: तीखी गर्मी के साथ तेज बारिश, MP-UP समेत 11 राज्यों में बदलेगा मौसम; विस्तार से पढ़ें-https://www.livehindustan.com/weather/story-weather-news-in-hindi-summer-season-temperature-aaj-kahan-hogi-baarish-imd-forecast-rainfall-7891518.html

    ReplyDelete
  4. 14 March 2023:प्रचंड गर्मी की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (06 मार्च) को एक बैठक की है. इस बैठक में आने वाले महीनों में पड़ने वाली प्रचंड गर्मी पर चर्चा की गई.बैठक में कैबिनेट सचिव और केंद्रीय गृह सचिव के अलावा अन्य आला अधिकारी मौजूद थे| पीएम मोदी ने मौसम विभाग से दैनिक मौसम पूर्वानुमान इस तरह से जारी करने को कहा है जिसे आसानी से समझा और प्रसारित किया जा सके. इस बात पर भी चर्चा हुई कि टीवी न्यूज चैनल और एफएम रेडियो दैनिक मौसम पूर्वानुमान को समझाने के लिए रोजाना कुछ मिनट खर्च कर सकते हैं.see....https://www.abplive.com/news/india/pm-modi-chairs-high-level-meeting-for-hot-weather-in-upcoming-summer-2351765

    ReplyDelete
  5. 14 March 2023: इस साल प्रचंड गर्मी की भविष्यवाणी कितनी सही, बीते साल के मुकाबले अब तक क्या हैं हाल!...https://www.livehindustan.com/weather/story-weather-updates-in-hindi-imd-forecast-el-nino-temperature-rising-global-warming-7891796.html

    ReplyDelete

  6. 17 Mar 2023 - चक्रवात फ्रेडी ने ले ली 300 से ज्यादा लोगों की जान, दर्जनों लोग लापताsee more...https://www.jagran.com/world/other-cyclone-freddy-ateast-326-people-have-died-in-malawi-since-cyclone-freddy-smashed-into-southern-africa-23358690.html

    ReplyDelete
  7. 17 Mar 2023 - पाकिस्तान की हवा ने बदला भारत का मौसम:मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र में बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे, 10 राज्यों में बादल छाए....https://www.bhaskar.com/national/news/weather-news-update-rajsthan-mp-up-bihar-himachal-pradesh-delhi-chattishgarh-hailstorm-rain-in-march-131044834.html

    ReplyDelete
  8. 17 Mar 2023 - तुर्की में फिर टूटा कुदरत का कहर, भूकंप के बाद भयंकर बाढ़, 14 की मौत!...https://hindi.news18.com/photogallery/world/flash-floods-kill-at-least-14-in-turkish-quake-zone-5550655.html

    ReplyDelete
  9. 17 Mar 2023 - California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बारिश-बाढ़ से तबाही, नदी का बांध टूटा, हजारों लोगों को बचाया गयाhttps://www.amarujala.com/world/us-news-storm-breaches-california-river-levee-thousands-evacuate-2023-03-12

    ReplyDelete
  10. 17 Mar 2023 -उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, बिहार-उत्तराखंड में ओलावृष्टि; यूपी में बारिश शुरूsee ...https://www.jagran.com/news/national-weather-update-today-17-march-rain-in-delhi-ncr-uttar-pradesh-uttarakhand-hailstorm-in-punjab-aaj-ka-mausam-imd-rainfall-alert-23358714.html

    ReplyDelete
  11. 18 Mar 2023 :अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ : बदला मौसम का मिजाज, फसलों को नुकसान, अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि के आसार !https://www.amarujala.com/lucknow/up-weather-update-change-weather-in-up-damage-to-crops-due-to-rain-and-wind-2023-03-18

    ReplyDelete
  12. 18 Mar 2023 :पूरे देश में मौसम ने बदला रंग, राजस्थान-MP से UP-बिहार तक बारिश-आंधी और ओलों की मार, फसलें तबाह !see ...https://hindi.news18.com/news/nation/weather-update-rains-lashed-several-parts-of-india-imd-urges-farmers-to-postpone-harvesting-5571797.html

    ReplyDelete

  13. 24 Mar 2023 -Delhi: दिल्ली में आज फिर तेज हवा के साथ होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; दिन भर छाए रहेंगे बादल !see...!https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-rain-again-with-strong-wind-in-delhi-today-meteorological-department-has-issued-a-yellow-alert-23365384.html

    ReplyDelete
  14. 26 Mar 2023 ko मिसिसिपी में 274 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो,see more...https://www.aajtak.in/world/video/tornado-hits-america-mississippi-at-speed-of-274-kilometers-over-25-people-died-world-news-1661773-2023-03-26

    ReplyDelete
  15. 30 Mar 2023 ko दिल्ली एनसीआर में आज शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।see ...https://www.amarujala.com/delhi-ncr/air-service-affected-due-to-rain-in-delhi-17-aircraft-diverted-passengers-remain-upset-2023-03-30?pageId=1

    ReplyDelete
  16. 30 Mar 2023 koदेश के कई राज्यों में बिन मौसम बरसात क्यों? दिल्ली-NCR में कब तक होगी बारिश !दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश, ओले, तेज हवाओं और बादल गरजने का दौर शुरू हो गया। बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार एक बार फिर राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिशhttps://navbharattimes.indiatimes.com/india/main-reason-behind-unseasonal-rainfall-in-delhi-ncr-imd-alert-explained/articleshow/99122698.cms

    ReplyDelete

  17. 30 Mar 2023 -मार्च में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 15 साल में तीसरी बार हुई सबसे ज्यादा वर्षा; तापमान भी औसत से 2 डिग्री रहा कम !see more...https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-ncr-record-breaking-rains-in-march-highest-rainfall-for-third-time-in-15-years-temperature-was-also-2-degrees-less-than-average-23371829.html

    ReplyDelete

  18. 15 मार्च 2023 — मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश होगी महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश मेंsee ...https://www.livehindustan.com/weather/story-imd-rainfall-alert-weather-update-15-march-up-bihar-delhi-uttarakhand-rain-forecast-5-din-tak-hogi-barish-7897009.html

    ReplyDelete
  19. 6 March 2023:प्रचंड गर्मी की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये निर्देश !प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (06 मार्च) को एक बैठक की है. इस बैठक में आने वाले महीनों में पड़ने वाली प्रचंड गर्मी पर चर्चा की गई.बैठक में कैबिनेट सचिव और केंद्रीय गृह सचिव के अलावा अन्य आला अधिकारी मौजूद थे| पीएम मोदी ने मौसम विभाग से दैनिक मौसम पूर्वानुमान इस तरह से जारी करने को कहा है जिसे आसानी से समझा और प्रसारित किया जा सके.high-level-meeting-in-preparedness-for-hot-weather-lbs-1649901-2023-03-06

    ReplyDelete