मौसम पूर्वानुमान : जून - 2023 (वैदिक)

 मौसम पूर्वानुमान : जून - 2023 (वैदिक)

   मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 जून 2023 तक   (वैदिक)
1 जून को सामान्य रूप से बादलों को कहीं कहीं देखा जा सकेगा ! कहीं कहीं तेज हवाओं या आँधी तूफानों के साथ वर्षा हो सकती है | लोगों में उन्माद की भावना पनपेगी | छोटी छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा |चंद्र मंडल में धुँधलापन बढ़ जाने से दिन से कुछ दिनों तक चंद्र किरणें विषैली रहेंगी | इससे लगभग चार दिनों तक मानसिक बेचैनी बढ़ेगी | तनावग्रस्त लोगों के लिए  यह समय विशेष निराशा का होगा | उनके द्वारा किए गए प्रयत्नों में निराशा मिलते दिखाई देगी |

  2जूनको बादलों की आवाजाही बनी रहेगी ,कहीं कहीं तेज हवाओं एवं हिंसक आँधी तूफानों के साथ कहीं कहीं वर्षा हो सकती है | वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू होगा |इससे लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी | परिवारों में या समाज में अकारण तनाव बढ़ना शुरू होगा |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास होंगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य दिखने शुरू हो सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी | ऐसा प्रभाव 3 दिनों तक समस्त वातावरण में रहेगा |

3 जून से इससे कुछ दिनों तक आकाशीय वातावरण विक्षुब्ध रहेगा |अरब सागर की ओर से आने वाली प्रकुपित हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ानों की घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत सागर में तीव्र  चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाओं  का निर्माण होना शुरू हो सकता है | जिससे उड़ीसा आंध्रप्रदेश तेलंगाना तमिलनाडु केरल कर्नाटक महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ने की संभावना है | वातावरण में वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | नदियों तालाबों का जल  प्राकृतिक प्रदूषण से प्रदूषित होगा |

 4जूनको वैश्विक स्तर पर हवाओं का वेग काफी अधिक रहेगा  |  आँधी तूफ़ान एवं चक्रवात जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | अगस्त्य तारे के प्रभाव विस्तार से प्राकृतिक एवं मनुष्यकृत उपद्रव अर्द्ध रात्रि के बाद धीरे धीरे कम होने प्रारंभ होंगे | नदियों तालाबों के जल में बढ़े हुए प्रदूषण पर अंकुश लगना प्रारंभ होगा |  लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में बढे हुए  तनाव को कम करने के प्रयत्न प्रारंभ किए जा सकते हैं |
 5जूनको धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | थार की ओर से आने वाली गर्म मरुस्थलीय हवाएँ  दो दिनों के लिए तापमान को बढ़ा सकती हैं एवं  वायु मंडल को धूल धूसरित कर सकती हैं | नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से उष्ण होकर स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |चंद्र मंडल स्वच्छ होने लगेगा जिससे तनाव कम होना प्रारंभ होगा | शुक्र ग्रह से  पृथ्वी की ओर आने वाली हवाएँ आज रात्रि तक पृथ्वी के आस पास पहुँच सकती हैं | उनसे आंदोलित हवाएँ  इसी रात्रि से बादलों को लेकर आकाश मंडल में घूमते दिखाई पड़ेंगी इससे बादलों की आवाजाही अधिक बढ़ने लगेगी |  

 6जूनकी शुरुआत बादलों के साथ हो सकती है | वर्षा की संभावना है |हवाओं का वेग बढ़ने से तापमान नियंत्रित होना प्रारंभ होगा | वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |
 7 जून को बुध गृह के प्रभाव से मेघालय अरुणाचल आदि पूर्वोत्तर प्रदेशों से वर्षा होना शुरू हो सकता है जिससे भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |

विशेष बात :  1 से 7 जून तक प्रायः प्रतिदिन तेज आँधी तूफ़ान आने की संभावना है कभी कभी आँधी के साथ वर्षा एवं ओले भी गिर सकते हैं |जिसमे हिंसक बिजली गिरने की अधिक संभावना है | आकाश में धूल की अधिकता रहेगी | 3 से 7 जून तक सिक्किम असम  बिहार आदि प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है |1 से 4 जून तक समुद्री क्षेत्र में चक्रवात का निर्माण हो सकता है | इन दिनों में आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं | सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं |लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !इसलिए परिवारों, जातियों, संप्रदाओं, समुदायों तथा देशों में आपसी तनाव बढ़ सकता है |अतएव इन दिनों में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए !

___________________________________________________________________

 मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 जून2023 तक   (वैदिक)

  8 और 9 जून को तेज हवाओं के वर्षा होने की संभावना अधिक है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |

 10और 11 जून को कुछ जगहों पर बादलों की उपस्थिति रह  सकती है ! तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम होगा |कहीं कहीं  अल्प वर्षा हो सकती है|हवाओं की गति अधिक होगी | समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

12जूनको धूप तेज होगी इसलिए रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा!|इस रात्रि में आग लग जाने की दुर्घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |  हवाओं का वेग कुछ बढ़ेगा ! दक्षिणपूर्व भारत में तेज तूफ़ान के साथ  चक्रवातीय वर्षा हो सकती है |

   13 जूनको प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |यद्यपि  हवाओं का वेग काफी बढ़ जाएगा | कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा भी हो सकती है |

 14 और15 जूनको समुद्रों का जल आंदोलित होने से प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ घटित हो सकती हैं| इन दिनों में सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अच्छा होगा |

विशेष बात :

8 से 12 जून तक आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ प्रायः प्रतिदिन घटित होती रहेंगी | कभी कभी आँधी के साथ वर्षा ,ओले एवं बिजली गिरने की संभावना है | वातावरण में धूल की अधिकता रहेगी |13 से 15 जून तक चक्रवात जैसे तेज तूफानों के घटित होने की संभावना बन सकती है |इन दिनों में आकाश से पाताल तक संपूर्ण प्रकृति में बेचैनी बढ़ेगी | इसीलिए इन दिनों में भूकंप ,सुनामी बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |इन दिनों में सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं | लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !12 से 15 जून तक राजस्थान पंजाब हरियाणा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना कम है |यहाँ तापमान अचानक बढ़ने लगेगा  |8 से 15 जून तक असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है|

 
_____________________________________________________________________________

                            मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  जून 2023 तक   (वैदिक)        

16 जून को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में विशेष वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |वायु प्रदूषण का स्तर काफी अधिक बढ़ सकता है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
 17जूनको धूप तेज रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! मध्य भारत विशेष संतपित होगा | वायुमंडल में ज्वलनशीलता  की मात्रा अचानक बढ़ जाने के कारण रात्रि में  आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | तेज हवाएँ चलेंगी |  वायु मंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने लगेंगे |

18 जूनको सुबह से ही तेज धूप होने से तापमान अधिक होगा |असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना है |इसके अतिरिक्त  आकाश में कहीं कहीं बादल दिखाई पड़ेंगे | दोपहर बाद हवाओं का रुख बदलेगा और पूर्वोत्तरीय हवाएँ बढ़ते तापमान पर कुछ  अंकुश लगाने में सक्षम होंगी | देर रात्रि से दक्षिण पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की सामान्य उपस्थिति दिखाई दे सकती है |

19 जूनको सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम जैसे प्रदेशों में  मध्यम वर्षा होने की संभावना है | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |

 20 जूनको  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम मणिपुर कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

21 जूनको हवाओं का वेग बढ़ने से  कहीं कहीं बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |

 22 और 23 जूनको पूर्वोत्तरीय पहाड़ी क्षेत्रों में एवं हरियाणा पंजाब उत्तरी राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में कहीं कहीं कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी | कुछ क्षेत्रों में बादलों की उपस्थिति बढ़ सकती है | मध्य भारत में भी अल्प वर्षा होने की संभावना है |

विशेषबात - 16 से 17  जून को चक्रवात जैसे तेज तूफानों के घटित होने की संभावना बन सकती है |बज्रपात एवं विमान दुर्घटना जैसे हिंसक हादसे घटित  हो सकते हैं |इन दिनों में सभी जीवों में मानसिक बेचैनी बढ़ने के कारण जीव अधिक हिंसक एवं आक्रमक हो सकते हैं | लोगों के चिंतन में तनाव हिंसा उन्माद की मात्रा  अन्य समय की अपेक्षा अधिक बढ़ जाएगी !वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना है |18  से 23 जून तक तेज हवाएँ चलने के कारण वायु मंडल अत्यंत धूल धूसरित होगा |इन्हीं दिनों में किसी किसी दिन वर्षा एवं बज्रपात की संभावना काफी प्रबल है | 15 से 18 जून तक राजस्थान पंजाब हरियाणा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना कम है |18 से 23 जून के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश  मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना काफी कमजोर है |

______________________________________________________________

 मौसम पूर्वानुमान : 24 से 30 जून 2023 तक   (वैदिक)
 24और 25 जून को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना अधिक है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में  मध्यम वर्षा की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव घटेगा || राजनैतिक विद्वेष कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |

26 जून को वर्षा होने की सामान्य संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |आकाश प्रायः कम बादलों से युक्त होगा |   दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी | मंगलग्रह की धूल से  वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू होगा |

27  जून को  सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में आकाशी बिजली गिरने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |

28  जून को सामान्य रूप से बादलों को कहीं कहीं देखा जा सकेगा ! तेज हवाओं या आँधी तूफानों के साथ दक्षिण पश्चिम भारत में 4 दिनों तक सामान्य वर्षा हो सकती है |वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू होगा | लोगों में उन्माद की भावना पनपेगी | छोटी छोटी बातों को लेकर परिवारों में तनाव बढ़ेगा |

 29  जून को केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं वर्षा हो सकती है | वायु प्रदूषण का स्तर  बढ़ सकता है| इससे लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी | परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |समाज में वैमनस्य फैलाने के राजनैतिक प्रयास होंगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी | ऐसा प्रभाव कुछ दिनों तक समस्त वायुमंडल में रहेगा |

30 जून को दक्षिण ध्रुव से आने वाली प्रकुपित हवाओं (अनपेक्षित गैसों )के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ान चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ निर्मित हो सकती हैं | भारत के दक्षिण पूर्वी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन प्रदूषित हवाओं के वेग से वातावरण में वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो सकता है |लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |

उत्पात का समय :

 24 से 26  तक  जून तक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड आदि  प्रदेशों में वर्षा की संभावना काफी कमजोर है | 28 से 30 जून तक तेज आँधी तूफानों के घटित होने की संभावना है | 24 से 30 जून तक तापमान काफी बढ़ेगा | मध्य भारत से लेकर दक्षिण पश्चिम भारत तक अग्नि संबंधी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है |  इन दिनों में भूकंप चक्रवात बज्रपात जैसी घटनाएँ एवं मनुष्यकृत दुर्घटनाएँ घटित होसकती हैं | इससे कुछ दिनों तक आकाशीय वातावरण विक्षुब्ध रहेगा |वातावरण में वायुप्रदूषण का  स्तर काफी अधिक बढ़ जाएगा | नदियों तालाबों का जल  प्राकृतिक प्रदूषण से प्रदूषित होगा |

10 comments:

  1. 2 -Jun- 2023 मावर तूफान की दहशत: जापान में 1,40,000 लोगों को घर खाली करने के आदेशsee ...https://www.divyahimachal.com/2023/06/mawar-storm-panic-140000-people-ordered-to-evacuate-their-homes-in-japan/

    ReplyDelete
  2. 01-Jun -2023राजस्थान में लगातार मौसम बिगड़ रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग ने 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है. जानिए जून में कैसा रहेगा मौसम का हाल.see ...https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/jaipur/rajasthan-weather-update-rain-wreaks-havoc-with-storm-alert-in-27-districts/1719638

    ReplyDelete
  3. 6 Jun 2023 -भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने मंगलवार 5 Jun को बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर (पोरबंदर के दक्षिण में) के ऊपर एक दबाव क्षेत्र बन रहा है जो उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।https://www.jagran.com/news/national-depression-over-arabian-sea-likely-to-intensify-into-cyclonic-storm-effects-on-monsoon-23433545.html

    ReplyDelete
  4. 6 Jun 2023 -चक्रवाती तूफान तय करेगा राजस्थान का प्री मानसून, see ...https://www.patrika.com/pali-news/cyclone-storm-will-decide-the-pre-monsoon-of-rajasthan-read-full-news-8291982/

    ReplyDelete
  5. Odisha Balasore Train Accident: बीते शुक्रवार यानी 2 जून 2023 की शाम करीब 7 बजे उड़ीसा के बालासोर में एक भीषण रेल दुर्घटना हुई. इस दुर्घटना तीन ट्रेन एक दूसरे से भिड़ी हैं. कोरोमंडल शालीमार एक्सप्रेस नाम की एक यात्री ट्रेन पटरी से उतरकर बगल में खड़ी एक मालगाड़ी से टकराई. https://www.abplive.com/gk/odisha-balasore-train-accident-know-about-the-biggest-train-accident-of-history-on-bagmati-tiver-2423282

    ReplyDelete
  6. 4Jun 2023 -बिहार के भागलपुर में 4 Jun रविवार को निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया. https://www.aajtak.in/india/bihar/story/under-construction-bridge-collapses-bihar-bhagalpur-horrifying-video-surfaced-ntc-1708978-2023-06-04

    ReplyDelete
  7. 14Jun 2023 -गुजरात के तापी में गिरा नया बना पुल, बस उद्घाटन का था इंतजार, 15 गांवों पर असर !तापी. गुजरात के तापी जिले में मिंधोला नदी पर एक नवनिर्मित पुल बुधवार सुबह ढह गया. इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ, जब वालोद तालुका के मायपुर गांव को व्यारा तालुका के देहगामा गांव से जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल का मध्य भाग मिंडोला नदी में गिर गया. इस पुल के टूटने से करीब 15 गांव प्रभावित हुए हैं.see ....https://hindi.news18.com/news/nation/gujarat-new-bridge-over-mindhola-river-collapsed-15-villages-in-tapi-affected-6519801.html

    ReplyDelete
  8. 16 Jun 2023 -Pakistan: पाकिस्तान के तट से टकराकर कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, लोग बोले- दरगाह का चमत्कारsee ...https://www.amarujala.com/world/pakistan-spared-cyclone-biparjoy-weakens-after-landfall-in-karachi-people-says-miracle-of-dargah-2023-06-16

    ReplyDelete
  9. Jun 16, 2023 -मौसम विभाग का खुलासा, राजस्थान में तूफान बिपरजॉय ने बदली चाल !गुजरात में कच्छ के भीतरी क्षेत्रों में ताबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय राजस्थान में 16 जून देर रात प्रवेश करने से पहले ही चक्रवात की स्थिति से हटकर डीप डिपरेशन में तब्दील हो जाएगा।see ....https://www.patrika.com/pali-news/weather-update-cyclone-biporjoy-latest-updates-in-rajasthan-imd-alert-8313932/

    ReplyDelete
  10. Jun 16, 2023 -बिपरजॉय के बाद आने वाला है एक और खतरनाक तूफान, बड़ा अलर्ट जारी!see....https://www.patrika.com/jodhpur-news/after-biparjoy-next-cyclone-will-be-tej-8315134/

    ReplyDelete