मौसम पूर्वानुमान : 1-30सितंबर - 2023 (वैदिक)

 

मौसम पूर्वानुमान : 1-7 सितंबर - 2023 (वैदिक)

1 और 2सितंबर को हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा आदि में कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है| समाज में सद्भाव बढ़ेगा | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |
3 सितंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |
 4 और 5 सितंबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |हवाओं का वेग बढ़ जाने से समुद्रों का जल आंदोलित होगा | जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा होगा |
6और 7
सितंबर को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
                             मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 सितंबर 2023 तक   (वैदिक)
8सितंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा ,जबकि पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  आवाजाही बनी रहेगी ,रात्रि 11.27 बजे के बाद संभव है कि इन्हीं प्रदेशों में वर्षा होनी भी प्रारंभ हो जाए |तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने शुरू हो जाएँगे |
9सितंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,फिर भी विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |
10सितंबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

11
सितंबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ सायं 5. 54  बजे के बाद भारत के अधिकाँश प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |
 
 12 और13सितंबर को भारत समेत विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा हो सकती है | उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
14और 15सितंबर को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत के अतिरिक्त मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों कम होगा |इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |
मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  सितंबर 2023 तक   (वैदिक)
 
16सितंबर को बहुत कम क्षेत्रों में खंडित वर्षा होने की संभावना है |आकाश में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम बादलों की उपस्थिति रहेगी |दक्षिण भारतीय प्रदेशों तापमान अचानक कुछ बढ़ना शुरू होगा | पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी |
17सितंबर को  सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा एवं आकाशी बिजली गिरने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
18
सितंबर को सामान्य रूप से आकाश की उँचाई पर सफेद रंग के बादलों की अधिकता रहेगी | भारत के पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है |अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवाएँ प्राकृतिक वातावरण को अचानक बदल देंगी |सुबह से  धूप रहेगी ! दोपहर बाद तक तापमान कुछ बढ़ा रहेगा !रात्रि में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ विशेष वर्षा हो सकती है |विशेषकर केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात तथा दक्षिणी राजस्थान में आँधी तूफानों के साथ तेज वर्षा हो सकती है |
विशेष बात :19 से 23 सितंबर के बीच बहुत अधिक वर्षा की संभावना नहीं है !इस समय सूर्य किरणें अधिकाँश बादलों को भी निर्जल कर देंगी |  इस बीच गर्मी अधिक होगी !विशेष हुमस के कारण कुछ विशेष प्रकार के रोग पैदा हो सकते हैं | 
 19 सितंबर को त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीस गढ़ तेलंगाना आंध्रप्रदेश आदि में वर्षा होने की संभावना है !अरब सागर में कुछ वायु समूहों के आपस में टकराने से समुद्री बवंडर के पैदा होने से समुद्री जल आंदोलित होगा !इससे कुछ दिनों तक केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा हो सकती है| वायुसमूहों के आंदोलित होने से लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी | 
 20 और 21 सितंबर को प्रकुपित हवाओं (अनपेक्षित गैसों )के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ान चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ निर्मित हो सकती हैं | भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान के साथ तेज वर्षा जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री भाग में विक्षुब्ध हवाएँ किसी चक्रवात को जन्म दे सकती हैं |पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है | मध्य भारत में तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है | प्रदूषित हवाओं के वेग से इस समय लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जाएँगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी |
22सितंबर को धूप रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | गुजरात पश्चिमी राजस्थान महाराष्ट्र आदि में विशेष हुमस बढ़ जाएगी |  सामाजिक तनाव कम होना प्रारंभ होगा |वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |कहीं कहीं आग लगने की संभावना है| वर्षा होने की संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |
23
सितंबर को प्रातः पाँच बजकर 29 मिनट पर मध्य अरब सागर से उठी हवाएँ बादलों को पूर्वोत्तर भारत की ओर धकेलना शुरू कर देंगी | जो रात्रि 11.23 तक बादलों को लेकर  गुजरात राजस्थान महाराष्ट हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तरप्रदेश  मेघालय अरुणाचल आदि  प्रदेशों के आसमान में पहुँच जाएँगे | कुछ प्रदेशों में मध्यमस्तरीय वर्षा होने की भी संभावना है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी | 
 नोट :
 
 मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  सितंबर 2023 तक   (वैदिक) 
 
24 और 25सितंबर -को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अधिक वर्षा होने की संभावना है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |
 26और 27 सितंबर को उत्तरी राजस्थान हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में वर्षा होगी !वर्षा होगी !तौर पर वर्षा के वेग में कुछ कमी आएगी किंतु पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होती रहेगी ,किंतु वर्षा का वेग पहले की अपेक्षा कुछ कम होगा | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में विशेष अधिक वर्षा हो सकती है | 

28सितंबर को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छीवर्षा होगी | हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अन्य प्रदेशों काफी अधिकवर्षा हो सकती है|  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा होने की संभावना है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

29सितंबर को अन्य दिनों की अपेक्षा वर्षा का वेग कम होगा| कुछ प्रदेशों में ही बादल और मध्यम वर्षा होने की संभावना  बन सकती है|आकाश का काफी बड़ा भाग बादलों से मुक्त होगा |तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ बढ़ेगा होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
30 सितंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि से तापमान कुछ बढ़ेगा! रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |

 



19 comments:

  1. https://www.livehindustan.com/weather/story-imd-rainfall-alert-weather-update-3-september-monsoon-up-bihar-delhi-rajasthan-odisha-rain-weather-forecast-after-two-days-8660978.html

    ReplyDelete
  2. https://www.livehindustan.com/weather/story-imd-warning-10-people-died-in-lightening-strike-in-odisha-8661189.html

    ReplyDelete
  3. 4-9-2023-हिमाचल से लेकर छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?see ...https://www.jagran.com/news/national-weather-update-today-imd-rainfall-alert-in-himachal-pradesh-chhattisgarh-up-mp-delhi-ncr-aaj-ka-mausam-kaisa-rahega-23521140.html?utm_source=newsshowcase&utm_medium=gnews&utm_campaign=CDAqDwgAKgcICjCx644CMJraLTCL7MYC&utm_content=rundown

    ReplyDelete
  4. 07 Sep 2023 देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के संकेत,मौसम विभाग ने त्रिपुरा, ओडिशा समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान लगाया है.देश में अलग-अलग जगहों पर फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल बारिश हुई थी, जिसके बाद 7 सितंबर को भी वहां बारिश की संभावना जताई गई हैत्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में बारिश के साथ-साथ तूफान के भी आसार हैं.https://www.abplive.com/news/india/weather-update-imd-forecast-rain-and-storm-in-many-state-g20-summit-2023-india-2489128

    ReplyDelete
  5. 11 Sep 2023 यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने से 12 जिलों में 19 की मौत !https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/up-weather-alert-heavy-rain-in-lucknow-bareilly-kanpur-banda-lakhimpur-khiri-moradabad-meteorological-department-imd-forecast-live-blog-8696271.html

    ReplyDelete
  6. 11 Sep 2023 -लीबिया में बाढ़ से 150 लोगों की मौत-https://hindi.oneindia.com/news/india/latest-breaking-news-live-updates-today-read-aaj-ki-taja-khabar-news-in-hindi-11-sep-2023-817521.html

    ReplyDelete
  7. 10 Sep 2023 -तेज बारिश से धौलपुर हुआ जलमग्न:कई जगह दिखे बाढ़ जैसे हालात, आकाशीय बिजली गिरने से निर्माणाधीन मकान गिरा-https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/dholpur/news/dholpur-submerged-due-to-heavy-rain-131817346.html

    ReplyDelete
  8. 10 Sep 2023 -Heavy Rain in Hyderabad: हैदराबाद में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पूरा ट्रैफिक जाम, बाहर न निकलें!-https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/state-photogallery/heavy-rainfall-in-hyderabad-triggers-waterlogging-on-roads-full-traffic-jams-see-photos/photoshow/103557743.cms

    ReplyDelete
  9. 10 Sep 2023 -यूपी: लखनऊ में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में तालाब बनीं सड़कें, 3 घंटों में इन शहरों में बरसेगी आफत !see ...https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-news-torrential-rain-in-lucknow-weather-worsened-since-late-night-roads-became-ponds-in-many-districts-2023-09-11-987484

    ReplyDelete
  10. 10 Sep 2023 -यूपी: लखनऊ में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में तालाब बनीं सड़कें, 3 घंटों में इन शहरों में बरसेगी आफत !see ...https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-news-torrential-rain-in-lucknow-weather-worsened-since-late-night-roads-became-ponds-in-many-districts-2023-09-11-987484

    ReplyDelete
  11. 12 Sep 2023 -यूपी में बारिश का कहर, 24 घंटे में गई 17 लोगों की जान; इन जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश !
    UP School Closed पिछले तीन दिनों से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हाल बेहाल है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लखीमपुर और बाराबंकी जिले में जिलाधिकारी ने मंगलवार को प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी द्वारा see...https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-school-closed-in-barabanki-and-lakhimpur-kheri-normal-life-disrupted-due-to-rain-in-uttar-pradesh-23528107.html

    ReplyDelete
  12. 12 Sep 2023 - लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ का कहर, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लापता !see ...https://www.amarujala.com/world/more-than-2000-feared-dead-thousands-missing-after-devastating-floods-hit-libya-coastal-city-derna-2023-09-12

    ReplyDelete
  13. 19 Sep 2023-हिमाचल: भारी बारिश के चलते पांच घंटों तक रुकी रही मणिमहेश यात्रा, जारी की गई यह एडवाइजरीsee ..https://www.amarujala.com/shimla/shri-manimahesh-yatra-has-been-temporarily-stopped-due-to-heavy-rain-2023-09-19

    ReplyDelete
  14. 19 Sep 2023-भारी बारिश से गुजरात में हाहाकार! भरूच में कई इलाके जलमग्न, नर्मदा जिले में स्कूल, कॉलेज सब बंद!भारी बारिश के बाद भरूच के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति देखी गई है.see...https://hindi.news18.com/news/gujarat/gujarat-flood-latest-updates-several-areas-inundated-in-bharuch-schools-colleges-shut-in-narmada-vadodara-7594147.html

    ReplyDelete
  15. 19 Sep 2023-मध्य प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, उफान पर नदी-नाले, बड़वानी में पुलिया से बही बस, दो की मौत https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/indore-rain-wreaks-havoc-rivers-streams-in-spate-bus-washed-away-from-culvert-barwani-two-death-lcla-1780833-2023-09-17

    ReplyDelete
  16. 16Sep 2023-Indore Rain: 61 साल बाद जल प्रलय, सड़कों पर बहे लोग, एक दिन में 11 इंच पानी, कल भी गिरेगाsee....https://www.amarujala.com/photo-gallery/madhya-pradesh/indore/indore-rain-barish-weather-update-today-imd-rainfall-red-alert-in-madhya-pradesh-hindi-news-2023-09-16

    ReplyDelete
  17. 16 Sep 2023-MP Weather Live: मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर, जामगेट के आगे लैंडस्लाइड, धार में गांव खाली कराया see ...https://www.amarujala.com/live/madhya-pradesh/mp-weather-today-rain-live-updates-imd-heavy-rainfall-alert-in-indore-ujjain-jabalpur-and-other-cities-2023-09-16

    ReplyDelete
  18. 19 Sep 2023-बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा पूर्वी उत्तर प्रदेश में तूफानी बारिश, IMD का Alert जारी !see ...https://www.patrika.com/varanasi-news/up-weather-forecast-for-heavy-to-moderate-rain-in-next-24-hour-8494844/

    ReplyDelete
  19. 24 Sept 2023-नागपुर में मूसलाधार बारिश, मकान-सड़क सब डूबे, बस में घुसा पानी, देखें खौफनाक तस्‍वीरें see ....https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/state-photogallery/maharashtra-weather-forecast-heavy-rainfall-in-nagpur-waterlogged-on-road-see-photos/photoshow/msid-103894795,picid-103894813.cms

    ReplyDelete