मौसम पूर्वानुमान : 1से 31अक्टूबर 2023 तक (वैदिक)

                              मौसम पूर्वानुमान : 1 से 7 अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)

 
 संक्षिप्त पूर्वानुमान :1 से 7अक्टूबर तक तापमान विशेष बढ़ा रहेगा !कुछ स्थानों पर आग लगने जैसी घटनाएँ घटित होती दिखाई पड़ेंगी|इस समय में दक्षिण पश्चिमी भारतीय प्रदेशों में भी अधिक वर्षा की संभावना नहीं है ,जबकि पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में अभी वर्षा होती रहेगी |

1अक्टूबर को धूप तेज होगी | उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | समुद्र के अंदर से निकली हुई गर्म हवाएँ तेजी से निकालनी शुरू होंगी जिससे समुद्री जल आंदोलित होगा | ऊँची ऊँची लहरें उठ सकती है |भारत के पूर्वोत्तर समुद्री भाग से तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है | यहाँ से समुद्री वायु प्रदूषण  मध्य भारत तक पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा |
 2और 3अक्टूबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | जिससे तापमान विशेष अधिक नहीं बढ़ पाएगा |हवाओं का वेग बढ़ जाने से समुद्रों का जल आंदोलित होगा | जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! मध्य भारत में सामान्य वर्षा हो सकती है | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है | इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव को बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा होगा |
4
अक्टूबर को असम  बिहार सिक्किम अरुणाचल मेघालय आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं सामान्य वर्षा हो सकती है | इन्हीं दिनों में दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी |
5 अक्टूबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा ,जबकि पूर्वी प्रदेशों के आसमान में बादलों की  आवाजाही बनी रहेगी ,रात्रि 2.33  बजे के बाद संभव है कि इन्हीं प्रदेशों में सामान्य वर्षा भी हो |तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल से लेकर नदियों तालाबों के जल प्राकृतिक रूप से  स्वतः प्रदूषण मुक्त होने शुरू हो जाएँगे |दक्षिण भारतीय प्रदेशों में तापमान अधिक बढ़ने की संभावना है
6 और 7अक्टूबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा उड़ीसा आंध्रप्रदेश जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेगा ,फिर भी विशेष बेचैनी वाली गर्मी नहीं होगी |
                             मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)
 
8अक्टूबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

9
अक्टूबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ भारत के अधिकाँश प्रदेशों में वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |
 
 10और11 अक्टूबर को भारत समेत विश्व के अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छी वर्षा हो सकती है | उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ अधिक वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |
12और 13 अक्टूबर को विश्व के अनेकों देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत में  अभी वर्षा  होती रहेगी | मध्य भारत आदि में सामान्य वर्षा होने की संभावना है ,वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों से कुछ राहत मिलेगी | इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह घटेगा |कुछ समुद्र तटीय प्रदेशों में काले काले बादल  आकाशमण्डल को आच्छादित करके रखेंगे |
14सितंबर को बहुत कम क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है |आकाश में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम बादलों की उपस्थिति रहेगी |पूर्वोत्तर भारत में हुमस अधिक होगी | सौर गतिविधियों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा इस रात्रि को कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ अधिक घटित हो सकती हैं |
15अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में तापमान अचानक कुछ बढ़ना शुरू होगा |सायं 8 बजे के बाद दक्षिणी ध्रुव से तेज हवाएँ चलनी  शुरू होंगी | जिनसे अरब सागर का जल आंदोलित होगा !केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |
               
                    मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक)
 
16 अक्टूबर को सामान्य रूप से आकाश की उँचाई पर सफेद रंग के बादलों की अधिकता रहेगी | भारत के पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है |अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवाएँ प्राकृतिक वातावरण को अचानक बदल देंगी |सुबह से  धूप रहेगी ! दोपहर बाद तक तापमान कुछ बढ़ा रहेगा !रात्रि में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ विशेष वर्षा हो सकती है |विशेषकर केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात तथा दक्षिणी राजस्थान में आँधी तूफानों के साथ तेज वर्षा हो सकती है |यहाँ से कुछ सप्ताह बाद तक गरमी काफी अधिक बढ़ जाएगी !
 17 अक्टूबर को त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीस गढ़ तेलंगाना आंध्रप्रदेश आदि में वर्षा होने की संभावना है !अरब सागर में कुछ वायु समूहों के आपस में टकराने से समुद्री बवंडर के पैदा होने से समुद्री जल आंदोलित होगा !इससे कुछ दिनों तक केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ अधिक वर्षा हो सकती है| वायुसमूहों के आंदोलित होने से लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी | 
 18  और 19अक्टूबर   को प्रकुपित हवाओं (अनपेक्षित गैसों )के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं |वो हवाएँ जब जहाँ पहुँचेंगी वहाँ आँधी तूफ़ान चक्रवात जैसी प्राकृतिक घटनाएँ निर्मित हो सकती हैं | भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान के साथ तेज वर्षा जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री भाग में विक्षुब्ध हवाएँ किसी चक्रवात को जन्म दे सकती हैं |पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है | मध्य भारत में तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है | प्रदूषित हवाओं के वेग से इस समय लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जाएँगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी |
20अक्टूबर को धूप रहेगी | तापमान कुछ बढ़ जाएगा ! इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रहेगी | गुजरात पश्चिमी राजस्थान महाराष्ट्र आदि में विशेष हुमस बढ़ जाएगी |  सामाजिक तनाव कम होना प्रारंभ होगा |वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |कहीं कहीं आग लगने की संभावना है| वर्षा होने की संभावना बहुत कम क्षेत्रों में है |
21
और 22 अक्टूबर को मध्य अरब सागर से उठी हवाएँ बादलों को पूर्वोत्तर भारत की ओर लाना शुरू कर देंगी | जो बादलों को लेकर  गुजरात राजस्थान महाराष्ट हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तरप्रदेश  मेघालय अरुणाचल आदि  प्रदेशों के आसमान में पहुँच जाएँगे |कुछ प्रदेशों में मध्यमस्तरीय वर्षा होने की भी संभावना है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी | 
 23अक्टूबर -को अधिकाँश देशों प्रदेशों में वर्षा होने की संभावना है |विशेषकर भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि में काफी अधिक वर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की भावना स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |                        
                          मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  अक्टूबर 2023 तक   (वैदिक) 
 
संक्षिप्त पूर्वानुमान :24 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के अलावा सहज वर्षा होने की संभावना अत्यंत कम है | 29 अक्टूबर से वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो जाएगा !
अब विस्तार से -
 
24और 25 अक्टूबर को उत्तरी राजस्थान हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में सामान्य वर्षा हो सकती है | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में मध्यम वर्षा होने की संभावना है | 

26अक्टूबर को अधिकाँश देशों प्रदेशों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है| विशेष रूप से हरियाणा पंजाब में जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में अन्य प्रदेशों काफी अधिकवर्षा हो सकती है|  सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा होने की संभावना है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

27अक्टूबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |आकाश का काफी बड़ा भाग बादलों से मुक्त होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
 
28 अक्टूबर को धूप तेज होगी | कुछ स्थानों पर आकाश में बादलों की उपस्थिति रहेगी !कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है | वायु प्रदूषण  बढ़ना शुरू होगा !
 29 और 30 अक्टूबर को प्रशांत महासागरीय हवाएँ चलनी प्रारंभ होंगी जो वातावरण में कुछ शीतलता बनाए रखेंगी | हवाओं का वेग बढ़ जाएगा जिससे प्रकृति में हलचल बढ़ेगी ! कुछ क्षेत्रों में सामान्य वर्षा हो सकती है | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ विशेष वर्षा हो सकती है | इसी दिन कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|लोगों को सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा रहेगा |
31अक्टूबर को दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ नए चक्रवातों का निर्माण संभव है |लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे समाज में उत्तेजना बढ़ेगी | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज आँधी तूफ़ानों  के साथ वर्षा हो सकती है |समाज में उन्माद की भावना बढ़ सकती है |

18 Oct 2023 -अरब सागर में उठ सकता है 'तेज' चक्रवात, भारतीय मौसम विभाग रख रहा पैनी नजरsee ...https://www.jagran.com/news/national-cyclone-biparjoy-may-arise-in-arabian-sea-imd-alerts-in-these-states-23559711.html



 

4 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. 18 Oct 2023 -अरब सागर में उठ सकता है 'तेज' चक्रवात, भारतीय मौसम विभाग रख रहा पैनी नजरsee ...https://www.jagran.com/news/national-cyclone-biparjoy-may-arise-in-arabian-sea-imd-alerts-in-these-states-23559711.html


    ReplyDelete
  3. 30 Oct 2023 -पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ेगी ठंड! दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसमsee...https://www.abplive.com/news/india/weather-update-today-imd-30-october-2023-kerala-delhi-ncr-aqi-himachal-pradesh-uttarakhand-uttar-pradesh-2525409

    ReplyDelete
  4. 30 अक्टूबर 2023 - देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तमिलनाडु के इस जिले में आज स्कूल बंद ! see....https://www.aajtak.in/india/news/story/imd-weather-forecast-rains-alert-kerala-heavy-rainfall-tamil-nadu-school-closed-mausam-ka-haal-skymet-weather-news-hindi-hplbs-1808932-2023-10-30

    ReplyDelete