मौसम पूर्वानुमान : 1से 30 नवंबर 2023 तक (वैदिक)

                             मौसम पूर्वानुमान : 1से 7 नवंबर   2023 तक   (वैदिक) 

 संक्षिप्त मौसम पूर्वानुमान
       1 से 7 नवंबर के बीच वर्षा की सामान्य संभावना रहेगी !कुछ स्थानों पर वायु वेग काफी अधिक रहेगा !

अब विस्तार से
 
1 नवंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है |मध्य भारत में तापमान कुछ अधिक बढ़ जाएगा | तेज हवाएँ चलेंगी | यहीं से वायुमंडल में शुद्ध होना शुरू होगा | नदियों तालाबों  के जल में प्रदूषण कम होना शुरू होगा |
2और 3 नवंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा उड़ीसा आंध्रप्रदेश जैसे प्रदेशों में  वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह अधिक रहेगा | तापमान सामान्य अधिक रहेगा !
 4 नवंबर को  त्रिपुरा मेघालय दक्षिण असम कलकत्ता झारखण्ड हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश बिहार आदि में अच्छी वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा बढ़ेगी | वायु प्रदूषण में कुछ कमी होगी |  समाज में व्याप्त तनाव भी कुछ कम होना प्रारंभ होगा |

5
नवंबर को हवाओं का वेग बढ़ने से बादलों की उपस्थिति तो बढ़ ही  सकती है | इसके साथ ही साथ भारत के अधिकाँश प्रदेशों में वर्षा हो सकती है | तनाव मुक्त वातावरण बनना प्रारंभ होगा |पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विवादित मुद्दे इस समय निपटा लेने चाहिए | रूठे हुए स्वजनों को मनाने का यह उत्तम अवसर है |
 
 6 और 7 नवंबर को भारत समेत विश्व के कुछ देशों प्रदेशों में वर्षा हो सकती है |भारत के  उड़ीसा झारखंड बिहार त्रिपुरा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र दक्षिणी राजस्थान दिल्ली आदि में  कुछ  वर्षा हो सकती है | हवाओं का वेग बढ़ने से नमी की मात्रा कुछ बढ़ेगी |कुछ देशों प्रदेशों में एक बार फिर अधिक वर्षा एवं बाढ़ जैसी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |   
                           मौसम पूर्वानुमान : 8 से 15 नवंबर 2023 तक   (वैदिक) 

8 और 9 नवंबर को कहीं कहीं सामान्य वर्षा होने की संभावना है |पूर्वोत्तर भारत में मध्यम वर्षा  हो सकती है  | मध्य भारत में कुछ स्थानों पर अल्प मात्रा में वर्षा हो सकती हैं | वायु का प्रवाह अधिक रहेगा |सामाजिक तनाव बढ़ना शुरू होगा | राजनैतिक विद्वेष एवं आरोप प्रत्यारोपों से कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी | इन दिनों में विवादित मुद्दे निपटा लेने चाहिए | रक्तचाप एवं शुगर के रोगियों के लिए यह समय हितकर है | पारिवारिक कलह कुछ कम होगा |
10 नवंबर को धूप अच्छी निकलेगी जिससे कुछ क्षेत्रों में तापमान कुछ बढ़  जाएगा ! |रात्रि 4.33 बजने के बाद दक्षिणी ध्रुव से तेज हवाएँ चलनी  शुरू होंगी |कहीं कहीं आग लगने की घटनाएँ घटित हो सकती हैं | 
 11 नवंबर को अरब सागर का जल आंदोलित होगा !जिससे केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात आदि प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |अन्य कुछ प्रदेशों में अत्यंत अल्प वर्षा होने की संभावना है |
12 नवंबर को सामान्य रूप से आकाश की उँचाई पर सफेद रंग के बादलों की अधिकता रहेगी | भारत के पूर्वोत्तरीय प्रदेशों में कहीं कहीं अत्यंत सामान्य वर्षा होने की संभावना है |अरब सागर की ओर से आने वाली तेज हवाएँ प्राकृतिक वातावरण में बदलाव कर सकती हैं |कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |विशेषकर केरल कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात तथा दक्षिणी राजस्थान में आँधी तूफानों के साथ वर्षा हो सकती है |
 13  नवंबर को त्रिपुरा पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीस गढ़ तेलंगाना आंध्रप्रदेश आदि में वर्षा होने की संभावना है !अरब सागर में वायु समूहों के आपसी घर्षण से समुद्री बवंडर हो सकते हैं | इससे कुछ दिनों तक केरल, कर्नाटक,गोवा,महाराष्ट्र,गुजरात एवं दक्षिणी राजस्थान जैसे प्रदेशों तेज हवाओं के साथ वर्षा भी हो सकती है| इन दिनों में लोगों के मन में उन्माद की भावना पनपेगी |परिवारों में अकारण तनाव की मात्रा बढ़नी प्रारंभ होगी |युद्धरत देशों में आगामी तीन दिन बहुत हिंसक हो सकते हैं |
 14 और15  नवंबर   को प्रकुपित समुद्री हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर प्राकृतिक उपद्रव घटित हो सकते हैं | पूर्वोत्तर भारत में वायु प्रदूषण की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाएगी | भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री किनारों पर स्थित प्रदेशों में आँधी तूफ़ान के साथ वर्षा हो सकती हैं | इन्हीं दिनों में भारत के दक्षिण पश्चिमी समुद्री भाग में विक्षुब्ध हवाएँ किसी चक्रवात को जन्म दे सकती हैं | प्रदूषित हवाओं के वेग से इस समय लोगों में मानसिक तनाव विशेष बढ़ सकता है |समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जाएँगे |राजनैतिक दलों में पारस्परिक आरोपों प्रत्यारोपों के दुखद दृश्य देखने को मिल सकते हैं | समाज में आंदोलन की प्रवृत्ति पनपेगी |इस समय हिंसक आतंकी घटनाएँ घटित हो सकती हैं |अयोध्या में विशेष सतर्कता बरती जानी बहुत जरूरी है |
 
                मौसम पूर्वानुमान : 16  से 23  नवंबर 2023 तक   (वैदिक)
 
16  नवंबर को धूप रहेगी | इस दिन आग लगने की संभावना अन्य दिनों की अधिक रहेगी |  सामाजिक तनाव कम होना प्रारंभ होगा |वायुमंडल में व्याप्त प्रदूषण आंशिक रूप से कम होगा|नदियों तालाबों के जल भी स्वतः स्वच्छ होंगे |वर्षा होने की संभावना नहीं है |
17
और 18 नवंबर को भूरे रंग के बादलों का सामान्य समूह पूर्वोत्तर भारत की ओर पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा ! ये बादल गुजरात राजस्थान महाराष्ट हरियाणा पंजाब हिमाचल उत्तरप्रदेश  मेघालय अरुणाचल आदि  प्रदेशों के आसमान में कहीं कहीं देखे जा सकेंगे | कुछ प्रदेशों में अत्यंत अल्प मात्रा में वर्षा होने की भी संभावना है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना कुछ कम होगी | लोगों में सहन करने की क्षमता स्वतः बढ़ने लगेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी | 
 19 नवंबर -को कुछ देशों प्रदेशों में सामान्य वर्षा होने की संभावना है |भारत के जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड हिमाचल बर्फबारी हो सकती है |  दिल्ली  हरियाणा पूर्वी पंजाब उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश बिहार आदि के कुछ स्थानों में अल्पवर्षा हो सकती है | समाज में व्याप्त उन्माद की भावना घटेगी |वायु प्रदूषण की मात्रा कुछ कम होगी |                        
20और 21 नवंबर को उत्तरी राजस्थान हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर उत्तरा खंड उत्तर प्रदेश आदि में सामान्य वर्षा हो सकती है | जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में बर्फबारी होने की संभावना है | 

22 नवंबर को  जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख उत्तराखंड आदि में बर्फबारी तथा हरियाणा पंजाब हिमाचल दिल्ली  उत्तर प्रदेश बिहार आदि में से कुछ प्रदेशों अल्प वर्षा होने की संभावना है | सिक्किम असम मेघालय अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुराआदि में मध्यम  वर्षा हो सकती  है |समाज में सद्भावना बढ़नी प्रारंभ होगी | विवादित मुद्दों का हल निकालने के लिए यह उत्तम समय है |

23 नवंबर को धूप तेज होगी उत्तर पूर्वी हवाएँ सुबह से ही चलनी प्रारंभ हो जाएँगी | रात्रि में कुछ स्थानों पर आग लगने की दुर्घटनाएँ घटित हो सकती हैं |इसलिए अग्नि संबंधित कार्य करने में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए |आकाश का अधिकाँश भाग बादलों से मुक्त होगा |हवाओं की गति अधिक होगी |
 
                          मौसम पूर्वानुमान : 24 से 31  नवंबर 2023 तक   (वैदिक) 
 
24 नवंबर को धूप तेज होगी | कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएँ घटित होते देखी जा सकती हैं |उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ आदि में आग संबंधी घटनाओं की संभावना अधिक है | कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ मध्यमस्तरीय वर्षा भी हो सकती है |यहीं से  वायुप्रदूषण  बढ़ना शुरू होगा !उत्तराखंड टनल में फँसे लोग यदि आज तक निकाले नहीं जा सके तो  आज के बाद परिस्थितियाँ बिगड़ भी सकती हैं | इसलिए विशेष सावधानी बरतते हुए उन्हें अति शीघ्र निकाल लिए जाने की आवश्यकता है |
 25 और 26 नवंबर को पूर्वोत्तर प्रदेशों में भूकंप जैसी घटना घटित हो सकती है | वातावरण में कुछ शीतलता बढ़ेगी | हवाओं का वेग बढ़ता  जाएगा ! पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही प्रारंभ होगी |इन्हीं प्रदेशों में से कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ सामान्य वर्षा हो सकती है | यहीं से वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हो जाएगा ! इन्हीं दिनों में कुछ अन्य प्रकार की हिंसक प्राकृतिक घटनाएँ भी घटित हो सकती हैं|लोगों को सामाजिक पारिवारिक आदि तनाव बढ़ते देखा जा सकता है |इस समय  विवादित मुद्दे न छेड़ना ही अधिक अच्छा रहेगा |
27  नवंबर को मेरु पर्वत से हवाओं का दबाव बढ़ना शुरू होगा | जिससे दक्षिणी प्रशांत महासागर में कुछ वायु समूह आपस में टकराकर कुछ नए चक्रवातों को जन्म दे सकते हैं | इन दिनों लोगों के मन में अकारण एक दूसरे के प्रति तीव्र विद्वेष की भावना पनपेगी |इससे परिवारों से लेकर समाज तक में उत्तेजना बढ़ेगी | पश्चिमबंगाल , झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है |समाज में उन्माद की भावना बढ़ सकती है | 
28  नवंबर को कुछ प्रदेशों में सुबह से तो सूर्य किरणों का तेज कुछ कम होगा किंतु दोपहर में धूप अच्छी होगी | |मध्य भारत में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा तापमान कुछ बढ़ जाएगा , वायुमंडल प्रदूषण मुक्त होते देखा जा सकेगा |
29 और 30  नवंबर को सिक्किम असम अरुणाचल नागालैंड मणिपुर मिजोरम मेघालय त्रिपुरा आदि जैसे प्रदेशों में  बादलों की आवाजाही बढ़नी प्रारंभ होगी | कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है |वायु का प्रवाह बढ़ने से वायु प्रदूषण कम होना शुरू होगा | 

6 comments:

  1. 5-11-2023-प्रदूषण से दिल्ली बेहाल, AQI का स्तर 999 तक पहुंचा !!दिल्ली के कई इलाकों का AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि फसल जलाने और प्रतिकूल मौसम की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है!see...https://www.aajtak.in/india/delhi/video/delhi-air-quality-declines-capital-witnessed-pollution-aqi-level-reached-999-national-news-1812917-2023-11-05

    ReplyDelete
  2. 3-11-2023 -नेपाल में शुक्रवार रात 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम उत्तर-पश्चिम में जाजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में था.अब तक 157 लोगों की मौत !https://zeenews.india.com/hindi/national/video/nepal-mai-bhukamp-ke-tez-jhatke/1945130

    ReplyDelete
  3. 05 Nov 2023 - अयोध्या में (4\5-11-2023) देर रात 1बजे फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.6 आंकी गई तीव्रता !see more...https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ayodhya-ayodhya-earthquake-3-and-6-estimated-intensity-on-richter-scale-23573300.html

    ReplyDelete
  4. भूकंप - अयोध्या में 4\5-11-2023 को रात्रि 1 बजे तीव्रता 3.6 का भूकंप see...https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ayodhya-ayodhya-earthquake-3-and-6-estimated-intensity-on-richter-scale-23573300.html

    ReplyDelete
  5. IMD Weather Update: सावधान! आने वाला है एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश और ओले की चेतावनी !Madan Tiwahttps://www.livehindustan.com/weather/story-imd-weather-update-cyclone-alert-michang-29-november-weather-forecast-imd-rainfall-alert-delhi-up-bihar-barish-hailstorm-9002519.html

    ReplyDelete
  6. 80 साल में नहीं हुई ऐसी बारिश, सड़कों पर निकले मगरमच्छ; इन राज्यों में भी तबाही मचाएगा मिचौंग see...https://www.livehindustan.com/national/story-rain-breaks-record-of-80-years-crocodiles-came-out-on-the-roads-cyclone-michaung-havoc-update-9024978.html

    ReplyDelete